झांसी: शराब के नशे में धुत युवक ने जीवन शाह चौराहा स्थित मूर्ति पर चढ़कर काटा हंगामा, वीडियो आया सामने
Jhansi, Jhansi | Aug 18, 2025 सोमवार शाम 7:30 बजे जीवन शाह चौराहे पर नशे में धुत्त एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक चौराहे पर स्थित एक मूर्ति के ऊपर चढ़ गया और ड्रामा करने लगा। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे को बढ़ता देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इससे पहले कि पुलिस पहुंच पाती, कुछ राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मिलकर युवक को पकड़कर नीचे उतारा।