शाजापुर: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन शाजापुर जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शाजापुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शुक्रवार को शाजापुर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर शाजापुर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई, इस दौरान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।