शाजापुर: जिले में 20 मार्च से 7 मई तक चलेगी समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया उपार्जन केंद्र किये जा रहे निर्धारित
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार20मार्च से शुरू होगी जो 7मई तक चलेगी।जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है जो 20 मार्च से पहले सुनिश्चित कर ली जाएगी ताकि किसानों को कोई परेशानी ना हो। जिले में 97 उपार्जन केंद्र बनाने का लक्ष्य है जिनमें से70 उपार्जन केंद्र तय हो चुके है।