शाजापुर: 18 मार्च को कलेक्टर कार्यालय में 3.30 बजे आयोजित होगी शांति समिति की बैठक
आगामी समय में आने वाले प्रमुख त्यौहार होली, रंगपंचमी, चैत्र नवरात्र, ईद-उल-फितर, श्रीराम नवमी व अन्य त्यौहारों व जयंती शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए 18 मार्च को अपराह्न 3.30 बजे शाजापुर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित होगी। इसकी जानकारी अपर कलेक्टर द्वारा दी गई है।