शाजापुर: मक्सी बाईपास पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम, अवैध गो तस्करी की घटनाओं का जता रहे विरोध
अवैध गो तस्करी की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मक्सी के फ़ारलेंन बाईपास नेशनल हाईवे नंबर 52 पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मक्सी पुलिस पर आरोप लगाया कि वह गो तस्करी की घटनाओं को रोकने में असफल है और पुलिस की मिली भगत से ही अवैध रूप से गो तस्करी हो रही है ।