रामपुर के खरवाही में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक होने पर सतना से रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
रामपुर के खरवाही में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहा किसान राजाभैया पाल गंभीर घायल हो गया । परिजन घायल राजाभैया पाल को अमरपाटन अस्पताल ले गए, जहां दवा इलाज के बाद रविवार रात 1130 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । सतना जिला अस्पताल में हालत नाजुक होने से घायल राजाभैया को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है ।