बरदहा में खेत में रखी गेंहू की कटी फसल में लगी आग, फायर ब्रिगेड नहीं पहुँची, फसल जलकर खाक
रामनगर थाना क्षेत्र के बरदहा गाव मे खेत मे कटी रखी गेंहू की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई।सूचना ग्रामीणों ने रामनगर फायर ब्रिगेड व थाने में दी।लेकिन नगर परिषद की फायर ब्रिगेड खराब होने के चलते नही पहुँची।वही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।जबतक देर हो चुकी थी।खेत खलिहान में रखी गेहूँ की फसल जलकर खाक हो गई।जिससे किसानों का लाखों का नुकसान हुआ हैं।