पालीगंज: जीवन बिगहा गांव के पास बदमाशों ने सीएसपी ब्रांच संचालक से ₹2 लाख की लूट की
Paliganj, Patna | Mar 31, 2026 पालीगंज क्षेत्र के जीवन बिगहा गांव के पास सीएसपी ब्रांच संचालक से बदमाशों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला मंगलवार की देर शाम 7:15 के करीब की बताई गई है। सीएसपी ब्रांच संचालक नवीन कुमार के रूप में बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।