किशनगंज :राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने फरिंगगोला, बलिचुका बॉर्डर स्थित होटल पंजाब दरबार की नई यूनिट ‘द कोर्ट यार्ड’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर होटल के संस्थापक सरदार बलदेव सिंह को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर विधायक कमरूल हुदा,अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ,पूर्व विधायक सिकंदर सिंह,शिशिर कुमार दास सहित अन्य लोग मौजूद थे