डुमरा: स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर अस्पताल पहुंचें डॉक्टर : प्रभारी डीएम
सीतामढ़ी में प्रभारी जिला पदाधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, एम्बुलेंस व्यवस्था एवं परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा की गई।