झांसी: ग्राम ईसागढ़ के परिवार को भागवत कथा सुनाने जाते समय दबंगों ने पीटा, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Jun 16, 2025 थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ईसागढ़ निवासी रेखा यादव ने सोमवार की दोपहर 1 बजे SSP को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह 13 मई को अपने बच्चों और पति के साथ आपे में सवार होकर ग्राम कोट होते हुए दूल्हे राजा मंदिर पर हो रही भागवत कथा सुनाने जा रही थी तभी रास्ते में कुछ दबंगों ने उन्हें रोक लिया और उसके वह उसके परिवार के साथ मारपीट शुरू करदी।