इकौना: कटरा बाइपास चौराहा से संजय मिश्रा हत्या से संबंधित एक अन्य अभियुक्ता गिरफ्तार
पुरानी रंजिश की वजह से हुई मारपीट की घटना में बीते 7 जून को संजय मिश्रा की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने घनश्याम वर्मा व अन्य 04 नफर के विरूद्ध मामला पंजीकृत किया था।वहीं संजय मिश्रा हत्या से संबंधित घनश्याम वर्मा की पत्नी को आज गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी घनश्याम वर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।