इकौना: बलुहा पुल से संजय मिश्रा हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त घनश्याम वर्मा गिरफ्तार, बीते 7 जून को संजय मिश्रा की हुई थी हत्या
7 जून को रंजिश की वजह से हुई मारपीट की घटना में संजय मिश्रा को आयी चोटों के कारण मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी की लिखित तहरीर पर घनश्याम वर्मा व अन्य 04 नफर के विरूद्घ अभियोग पंजीकृत हुआ था। वहीं संजय मिश्रा हत्या से संबंधित मुख्य आरोपी घनश्याम वर्मा को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।