इकौना: सीएचसी कटरा, इकौना हॉस्पिटल, एशिया हॉस्पिटल मे संभावित आगजनी से बचाव का मॉकड्रिल कर दिया गया प्रशिक्षण
इकौना हॉस्पिटल, CHC कटरा, एशिया हॉस्पिटल बदला चौराहा में मॉकड्रिल कर अग्निसुरक्षा का स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं विद्युत से अग्निसुरक्षा हेतु दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी को संभावित आग लगने के दौरान किन-किन बातों का ख्याल रखते हुए खुद को सुरक्षित करना है, इसकी भी जानकारी दी गई ताकि दूसरों की भी सुरक्षा स्वास्थ्य कर्मी कर सकें।