इकौना: सौरुपुर के पास मिट्टी खनन करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक युवक की हुई मौत
मिट्टी का खनन करते समय बीते बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई वहीं नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई, बताया जा रहा है की मिट्टी खनन करने के बाद में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। हालांकि जिसकी मौत हुई है वह ट्रैक्टर पर मौजूद था, लेकिन वह ट्रैक्टर चला रहा था या फिर ट्रैक्टर पर बैठा था यह अभी स्पष्ट नहीं है।