इकौना: नवीन मॉडर्न पुलिस थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, थाने पर पहुंचे फरियादियों की भी सुनी समस्याएं
नवीन मॉडर्न पुलिस थाने का बीते शनिवार एसपी घनश्याम चौरसिया के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, वहीं थाने पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद समय से निस्तारण करने के लिए संबंधित को कड़े निर्देश दिए गए, ताकि जो फरियादी हैं उन्हें भीषण गर्मी में बार-बार थाने के चक्कर न लगाना पड़े। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को भी चेक किया।