पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय के बाहर सम्राट चौधरी को कमतर बताने वाला पोस्टर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही फाड़ा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल शपथ लेंगे और खरमास के बाद सीएम पद से इस्तीफा भी देने वाले हैं। ऐसे में बिहार के नए सीएम के नाम में सम्राट चौधरी का नाम लगातार सामने आ रहा था। भाजपा कार्यालय के बाहर गुरुवार को सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने को लेकर एक पोस्टर लगाया गया था, जिसे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही फाड़ दिया।