बदायूं: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने सम्मेलन के संबंध में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
Budaun, Budaun | Oct 12, 2026 बदायूं के समाजवादी पार्टी के नेता फखरे अहमद शोबी के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रेस वार्ता की। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने सम्मेलन के संबंध में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।