सहारनपुर: ग्राम कुराली के किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, सरकार की नई सर्किल रेट योजना में छूट की मांग
सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर हरोड़ा क्षेत्र के ग्राम कुराली के किसानों ने सोमवार शाम 4:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि न्यूजपेपर के जरिए सरकार ने सर्किल रेट पर नई योजना जारी की है जिसमें आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 1 जुलाई बताई गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन हाईवे से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।