मांट: कोसी कलां में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Mat, Mathura | Jul 3, 2026 पुलिस के अनुसार, न्यू कोसी गोपालबाग बाईपास रोड पर आज तड़के चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से बदमाश अनीश (निवासी पलवल, हरियाणा) घायल हो गया।