चूरू: यह बजट युवाओं के भविष्य का है, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने सैनिक बस्ती में की प्रेस वार्ता
Churu, Churu | Feb 17, 2026 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा मंगलवार को चूरू पहुंचे। यहां सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को दिशा देने वाला बजट है।