कोईलवर: महाशिवरात्रि पर चांदी शिव मंदिर प्रांगण में हरि नाम संकीर्तन का किया गया आयोजन
कोईलवर प्रखंड के चांदी गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। एक तरफ शिव मंदिर में श्रद्धालु बेलपत्र, दूध, गंगाजल इत्यादि से भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं, दूसरी तरफ मंदिर परिसर में हरि नाम संकीर्तन भी किया जा रहा है।