कोईलवर: कोईलवर PSS से रेलवे पुल के बीच रेल पोल शिफ्टिंग का चलेगा कार्य कोईलवरPSS से गुरुवार 30 गांवों की बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
कोईलवर प्रखंड के कोईलवर PSS से 6 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद। आज गुरुवार की सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक 30 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई प्रभात कुमार ने बताया कि कोईलवर PSS से लेकर कोईलवर रेलवे पुल के बीच रेल पोल शिफ्टिंग करने को लेकर 33 केवीए बीटा कोईलवर फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।