कोईलवर: पीएनबी आरसेटी में 10 दिनों से चल रहा डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण का हुआ समापन
कोईलवर प्रखंड परिसर स्थित पीएनबी आरसेटी में 10 दिनों से डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट मेकिंग के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज गुरुवार को समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 35 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।