कोईलवर: धनडिहा मुर्गी फार्म के समीप ट्रक ने ई रिक्शा में मारी ठोकर, एक महिला की मौके पर हुई मौत, सात महिलाएं घायल
कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडिहा गांव के समीप मुर्गी फार्म के पास बालू लदे ट्रक ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक एवं सात महिलाएं घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा में 8 महिलाएं सवार थी। घटना के बाद कोईलवर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। साथ ही सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है