बहराइच: बालकरामपुरवा में युवक को सांप ने काटा, परिजन सांप को डिब्बे में रखकर अस्पताल पहुंचे, मची अफरा-तफरी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकरामपुरवा में शुक्रवार सुबह वह सोए हुए थे। तभी अचानक उनको सांप ने काट लिया। वहीं सांप को डिब्बे में बंद कर स्थानीय अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर बहराइच अस्पताल लेकर आए। सांप को साथ अस्पताल लेकर जैसे पहुंचे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।