अनूपपुर: डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम 14 अप्रैल को, कलेक्टर ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई
राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर हर्षल पंचोली ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी को नोडल अधिकारी कुछ जिम्मेदारी सौंपी गई है ।