रावतभाटा: हैदराबाद से बहन की शादी में शामिल होने आया भाई, बडोलिया जीएसएस के सामने नई व अधूरी सड़क के गड्ढे में गिरकर हुआ घायल
हैदराबाद से अपनी बहन के शादी समारोह में शामिल होने आया युवक बडोलिया जीएसएस के सामने नई व अधूरी सड़क के गड्ढे में गिर गया। रावतभाटा कोटा बेरियर निवासी अभिषेक पांडे मोटरसाइकिल पर सवार होकर बडोलिया से किसी रिश्तेदार को बहन की शादी का कार्ड देकर रावतभाटा लौट रहा था। मोटरसाइकिल पर उसके साथ उसका दोस्त अजय जाटव भी था तथा दोनों गढ्ढे में जा गिरे।