तिरोड़ी: पहली ही बारिश में खुली व्यवस्थाओं की पोल, मायॅल नगरी ग्राम पंचायत तिरोड़ी में करीब आधा दर्जन घरों में घुसा बारिश का पानी
मानसून की पहली झमाझम बारिश ने ही ग्राम पंचायत तिरोड़ी की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। शुक्रवार शाम करीब एक घंटे की तेज बारिश के बाद वार्ड क्रमांक 13 में अंसारी जनरल स्टोर्स, कृष्णा बेकरी, शिव टेलर्स, देवराज नंदागौली, संजू शेण्डे और पिटू गुप्ता के घरों में बारिश का पानी घुस गया। जलभराव के कारण पीड़ित परिवारों को पूरी रात रतजगा करना पड़ा।