सत्तर कटैया: पंचगछिया में लवली आनन्द के शिवहर लोकसभा से जीत होने पर लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर मनाया जश्न, दी बधाई
शिवहर लोकसभा चुनाव में लवली आनन्द की जीत एवं एनडीए की जीत पर पंचगछिया में पूर्व सांसद आनन्द मोहन के आवास पर लोगों ने पहुंचकर अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया। पंचगछिया के मुखिया रौशन कुमार सिंह के नेतृत्व में लोगों ने इस जीत पर प्रसन्नता जताते हुये मिठाईयां बांटी। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।