सत्तर कटैया: सिहौल में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
सिहौल गांव में बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारपीट मामले के फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया।