सत्तर कटैया: अगवानपुर कृषि महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया वृक्षारोपण, लोगों से की वृक्ष लगाने की अपील
मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डीएम वैभव चौधरी ने वृक्षारोपण कर लोगों से पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्ष लगाने का किया अपील। महाविद्यालय के प्राचार्य ने डीएम को किया पुरस्कृत। डीएम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया उदघाटन। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।