सत्तर कटैया: पटोरी के एक युवक की कानपुर में संदेहास्पद मौत की जानकारी मिलने पर पूर्व पार्षद ने परिजनों के घथ जाकर जताई संवेदना
पटोरी के एक युवक श्रवण कुमार की कानपुर में संदेहास्पद मौत की जानकारी मिलने के बाद पूर्व पार्षद प्रवीण आनन्द ने उनके घर जाकर परिजनों से मिलते हुये संवेदना जताई। पूर्व पार्षद ने परिवार के सदस्यों से इस तरह की घटना की जानकारी लेते हुये इस मामले की गहन जांच की मांग की। परिवार को सांत्वना देते हुये जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने का किया मांग।