सत्तर कटैया: कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह चूजा वितरण कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को दी गई जानकारी
कृषि विज्ञान केन्द्र अगवानपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन कृषकों के बीच किया गया। डा. अंजनी कुमार निदेशक अटारी,पटना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते हुये कृषकों के बीच चूजा का वितरण करते हुये आवश्यक जानकारी दी। इस मौके पर कई कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे।