जगदलपुर: बस्तर जिले के रेटावंड गांव में अवैध धर्मांतरण के आरोप में ओडिशा के पास्टर की पिटाई, गांव छोड़ने का फरमान
बस्तर थाना क्षेत्र के रेटावंड गांव में सीमावर्ती राज्य ओडिशा से आए एक परिवार पर धर्मांतरण के आरोप के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई । जानकारी के अनुसार ओडिशा से आया यह परिवार विगत कुछ महीनों से गांव में रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार यह परिवार धर्मांतरित है और इस परिवार का व्यक्ति एक पास्टर के रूप में काम करता है ।