किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच के लिए निकले हुए हैं। हरियाणा बॉर्डर पर अलग-अलग जगहों पर किसानों को रोका हुआ है। इसी के विरोध में शुक्रवार को यमुनानगर के मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर भी किसान पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान टोल को भी फ्री कराया गया।