भंडरिया: भंडरिया दौरे पर सख्त दिखे डीसी, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी
शनिवार को गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और भंडरिया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। सीएचसी निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पेयजल की गंभीर समस्या सामने आई, जिस पर उपायुक्त ने तत्काल नया बोरिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने डॉक्टरों