जगदलपुर: आम रास्ते में धारदार लोहे का चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को नगरनार पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 मई को ग्राम चोकावाड़ा आम रास्ते में आरोपी चंदन पटेल के द्वारा धारदार लोहे का चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमकाकर भयभीत कर गांव का माहौल खराब कर रहा था ।जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू को बरामद कर जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध सदर कर कायम किया ।