मांडर: माण्डर अंचल में लंबित म्यूटेशन पर उपायुक्त ने दिखाया सख्त रुख
Mandar, Ranchi | Mar 30, 2026 सोमवार दोपहर दो बजे न्यायालय के आदेश के बावजूद नामांतरण लंबित रहने की शिकायत पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा माण्डर सीओ से जवाब-तलब किया गया। दो दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ चेतावनी दी गई कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।