खेकड़ा: सिखेड़ा गांव में मामूली कहासुनी के बाद महिला और उसके पति को बेरहमी से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक महिला और उसके पति पर हमला किया गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ चांदीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता एकता पत्नी विनोद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम वह गांव की दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां गांव की रमा डागर ने गाली-गलौज