पिड़ावा शहर में उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर में कुछ लोग मामूली बात को लेकर आपस में लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचा रहे थे। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया।