इटकी: इटकी :- आर्थिक स्वावलंबन से संवर रहा ग्रामीण महिलाओं का भविष्य, कुर्गी आजीविका समिति की वार्षिक आमसभा सम्पन्न।
Itki, Ranchi | Aug 25, 2026 इटकी के कूर्गी में आजीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न हुई। इसमें वित्तीय वर्ष के लेखा-जोखे के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने काे लेकर चर्चा की गई। बैठक में नए समूहों को जोड़ने, फूलों झानो आशीर्वाद योजना, मुद्रा लोन, पेंशन और सुरक्षा बीमा योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।