नोएडा में ई-कॉमर्स चोरी गिरोह का भंडाफोड़, ₹75 लाख का सामान बरामद, 5 गिरफ्तार
नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई में Flipkart और Amazon जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी कर उसकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹75 लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में प्रोटीन पाउडर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, बीपी और शुगर मशीनें, कान की मशीनें, जूते, बेबी वाइप्स सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामान शामिल है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य डिलीवरी के दौरान महंगे सामान की जगह सस्ता या खाली पैकेट रख देते थे। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#Noida #GautamBuddhNagar #NoidaPolice #Sector20Police #SOG #Flipkart #Amazon #ECommerce #CrimeNews #PoliceAction #Arrest #RecoveredGoods #NCRExpressNews #BreakingNews