मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में बेखौफ चोरों का आतंक, बंद फ्लैट से मैकबुक, कैमरा और ₹50 हजार उड़ाए, CCTV में कैद हुए चार संदिग्ध
मुजफ्फरनगर के रामपुर बाईपास स्थित नारायणपुरम कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने बंद फ्लैट का ताला तोड़कर एप्पल मैकबुक, प्रोफेशनल सोनी कैमरा, 50 एमएम लेंस और ₹50 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में चार संदिग्ध युवक फ्लैट की ओर जाते दिखाई दिए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।