इटारसी: रामपुर थाना क्षेत्र में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत, ब्याज के लिए प्रताड़ित करने वाले पर मामला दर्ज
रामपुर गुर्रा थाना पुलिस ने इटारसी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ 22 साल के युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का शनिवार सुबह करीब 8 बजे मामला दर्ज किया है। युवक ने ब्याज के पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी थी।पुलिस के अनुसार, ग्राम बिलआ के मनीष राजपूत (22) ने 1 जून को खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।