बानसूर: बानसूर में अंबेडकर जयंती पर आयोजित बाइक रैली और भव्य शोभायात्रा
Bansur, Alwar | Apr 14, 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर बानसूर क्षेत्र में मंगलवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कस्बे में हरसौरा रोड स्थित अंबेडकर सर्किल से बाइक रैली निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर भवन पहुंची।