प्रतापगढ़: महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर मालीखेड़ा से श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली शोभायात्रा
प्रतापगढ़। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती जिले में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। सत्यशोधक समाज के संस्थापक फुले ने अपने जीवनकाल में अंधविश्वास, पाखंड और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए समाज के गरीब, पिछड़े, शोषित वंचित वर्ग तथा महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाई।