सिमडेगा: सिमडेगा महावीर चौक के पास शराब दुकान पर मजदूर नेता राजेश सिंह ने जताई नाराज़गी, डीसी से करेंगे शिकायत
सिमडेगा शहर के महावीर चौक के पास शराब दुकान है जिसको लेकर मजदूर नेता राजेश सिंह के द्वारा शनिवार की सुबह 9:30 बजे नाराजगी व्यक्त की है ।उन्होंने कहा युवा पीढ़ी पूरी तरह से बर्बाद हो रहे हैं और सरकारी नियम के तहत मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में डीसी से शिकायत करेंगे।