भगवानपुर: खेड़ी शिकोहपुर गांव में पुलिस ने फरार आरोपी के घर कुर्की का नोटिस किया चस्पा
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी शिकोहपुर गांव निवासी दिलशाद नाम के फरार चल रहे एक आरोपी के घर सहारनपुर से आई पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। जानकारी मिली है कि दिलशाद नशे की तस्करी के आरोप में काफी समय से फरार चल रहा है। सहारनपुर की पुलिस दिलशाद की तलाश कर रही है। लेकिन दिलशाद पुलिस के हाथ नहीं लग रहा है।