भगवानपुर: मंडावर चेक पोस्ट पर मानक के विरुद्ध डीजे लाने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, बड़े डीजे को उतरवाकर वापस भेजा
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र की मंडावर चेक पोस्ट पर पुलिस ने मानक के विरोध बड़े डीजे लाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। यह अभियान मंडावर चेकपोस्ट के प्रभारी विनय मोहन त्रिवेदी के नेतृत्व में चलाया गया है। जिसके चलते मानक के विरुद्ध बड़े डीजे लेकर आ रहे लोगों को रोक दिया गया है। साथ ही बड़े डीजे वाहन से उतरवाकर उन्हें वापस भेज दिया गया है।